Mahila Free Scooty Yojana: हरियाणा सरकार बेटियों को दे रही मुफ्त स्कूटी, आवेदन प्रक्रिया शुरू

Mahila Free Scooty Yojana: महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें लगातार कई योजनाएं चला रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के जरिए महिलाओं को हर स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार ने छात्राओं के लिए एक खास योजना की शुरुआत की है, जिसका नाम है महिला फ्री स्कूटी योजना (Mahila Free Scooty Yojana)। इस योजना का उद्देश्य है कि श्रमिक परिवारों की बेटियों को उच्च शिक्षा के दौरान परिवहन में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Mahila Free Scooty Yojana क्या है महिला फ्री स्कूटी योजना?

यह योजना हरियाणा राज्य के पंजीकृत श्रमिकों की बेटियों के लिए शुरू की गई है। योजना के तहत कॉलेज या उच्च शिक्षा संस्थानों में पढ़ाई कर रही छात्राओं को फ्री में स्कूटी या फिर ₹50,000 तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। यह राशि ई-रुपये के माध्यम से प्रदान की जाती है। अगर स्कूटी की एक्स-शोरूम कीमत ₹50,000 से कम है, तो वही राशि दी जाएगी। इससे बेटियों को कॉलेज आने-जाने में सुविधा होगी और वे ज्यादा आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

Mahila Free Scooty Yojana कौन ले सकता है योजना का लाभ?

योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तें और पात्रता मानदंड तय किए गए हैं, जो इस प्रकार हैं:

  • लाभार्थी हरियाणा राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • लाभार्थी श्रमिक की पंजीकृत पुत्री होनी चाहिए, जिसकी श्रमिक की सदस्यता कम से कम एक वर्ष पुरानी हो।
  • छात्रा किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त निजी उच्च शिक्षण संस्थान/कॉलेज में नियमित रूप से पढ़ाई कर रही हो।
  • छात्रा की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए और वह अविवाहित होनी चाहिए।
  • लाभार्थी छात्रा के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए (यदि लागू हो)।
  • लाभ के लिए केवल उन्हीं परिवारों को पात्र माना जाएगा, जिनके किसी सदस्य के नाम पहले से कोई दोपहिया या चारपहिया वाहन रजिस्टर्ड नहीं है।
  • योजना के तहत एक परिवार को केवल एक बार लाभ दिया जाएगा।

Mahila Free Scooty Yojana जरूरी दस्तावेज

इस योजना में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • परिवार पहचान पत्र (PPP ID)
  • आधार से लिंक किया गया बैंक खाता
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • श्रमिक पंजीकरण की कॉपी
  • घोषणा पत्र
  • कार्य प्रमाण पत्र (जैसे काम की स्लिप)
  • कॉलेज का प्रमाण-पत्र

Mahila Free Scooty Yojana कैसे करें आवेदन?

इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर आपको “महिला फ्री स्कूटी योजना” से संबंधित लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और सभी जरूरी जानकारियां दर्ज करें।
  • मांगे गए दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें और आवेदन पूरा करें।

हरियाणा सरकार की यह योजना श्रमिक वर्ग की बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का एक बड़ा कदम है। परिवहन की सुविधा मिलने से वे कॉलेज आने-जाने में सुरक्षित और स्वतंत्र महसूस करेंगी। अगर आप या आपके परिवार में कोई पात्र बेटी है, तो इस योजना का लाभ उठाकर उसका भविष्य उज्जवल बना सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इसलिए समय रहते ऑनलाइन आवेदन करें और इस योजना का लाभ प्राप्त करें।

महत्वपूर्ण लिंक

All Jobs Update Link : Click Here
Official Website Link : Click Here

निष्कर्ष

यदि आपको यह लेख रोजगार के दृष्टिकोण से उपयोगी लगा, तो आप इस रोजगार लेख को अपने आस-पास के अन्य लोगों के साथ साझा करके उनकी सहायता कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top