bajaj finance vacancy 2025: अगर आप फाइनेंशियल सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है । Bajaj Finserv ने असिस्टेंट मैनेजर ( रूरल टर्म लोन ) के पद पर भर्ती निकाली है । यह वैकेंसी मध्य प्रदेश ( MP ) में विभिन्न स्थानों के लिए है । Bajaj Finserv लिमिटेड देश की प्रतिष्ठित नॉन- बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों में से एक है , जिसका हेडक्वार्टर पुणे , महाराष्ट्र में स्थित है ।
bajaj finance vacancy 2025 डिपार्टमेंट और जॉब प्रोफाइल
यह भर्ती सेल्स एंड लोन डिपार्टमेंट के लिए की जा रही है । असिस्टेंट मैनेजर के रूप में चुने गए उम्मीदवारों की मुख्य जिम्मेदारियां पर्सनल लोन बिजनेस टारगेट को अचीव करना और बिजनेस को आगे बढ़ाना होगा। इसके अलावा , रेफरल नेटवर्क और ब्रोकर्स की पहचान कर उनसे बिजनेस डिवेलप करना , सेल्स ऑफिसर्स को काम सौंपना और उनकी परफॉर्मेंस को नियमित रूप से मॉनिटर करना भी शामिल है ।
उम्मीदवारों को ऑपरेशन टीम के साथ मिलकर अच्छे सेक्टर्स और ग्राहकों की पहचान करनी होगी , जिससे बिजनेस को बढ़ाने में मदद मिले । साथ ही , रिस्क टीम के साथ प्रभावी समन्वय बनाकर सभी प्रोसेसेस को सुरक्षित और लाभकारी बनाना होगा । टीम मैनेजमेंट और लक्ष्य प्राप्ति के लिए टीम को मोटिवेट करना भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी ।
bajaj finance vacancy 2025 योग्यता और अनुभव
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होना जरूरी है । इसके अलावा , सेल्स या बिजनेस डेवेलपमेंट में 2-4 साल का अनुभव होना चाहिए । लोन डिपार्टमेंट में काम करने का 2-3 वर्षों का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी ।
bajaj finance vacancy 2025 जरूरी स्किल्स
उम्मीदवारों में सही निर्णय लेने की क्षमता , डेली बेसिस पर टीम से प्रभावी संवाद करने की आदत , टाइम और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट स्किल्स होना चाहिए । साथ ही सेल्स , क्रेडिट और रिस्क टीम के साथ बेहतर नेटवर्किंग और अच्छे वर्किंग रिलेशन बनाने की क्षमता भी अपेक्षित है । सेल्फ मोटिवेटेड होना , टीम लीड करने की क्षमता और बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल्स को भी वरीयता दी जाएगी ।
bajaj finance vacancy 2025 सैलरी स्ट्रक्चर
AmbitionBox के मुताबिक, Bajaj Finserv में असिस्टेंट मैनेजर पद पर काम करने वाले कर्मचारियों की औसत वार्षिक सैलरी 1.8 लाख रुपए से लेकर 6.5 लाख रुपए तक हो सकती है । सैलरी का निर्धारण उम्मीदवार के अनुभव , स्किल्स और कंपनी की नीतियों के अनुसार किया जाएगा ।
bajaj finance vacancy 2025 आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं : यहां क्लिक करें और अप्लाई करें – Click Here
bajaj finance vacancy 2025 कंपनी के बारे में
Bajaj Finserv लिमिटेड एक अग्रणी भारतीय नॉन – बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विस कंपनी है , जो मुख्य रूप से असेट मैनेजमेंट , मनी मैनेजमेंट और इंश्योरेंस सेक्टर में काम करती है । 18 दिसंबर 2007 को बॉम्बे हाईकोर्ट के डिमर्जर अप्रूवल के बाद इसका गठन हुआ था । यह कंपनी Bajaj Finance , Bajaj Allianz Life Insurance और Bajaj Allianz General Insurance जैसी कंपनियों का हिस्सा है ।
महत्वपूर्ण लिंक
All Jobs Update Link : Click Here
Official Website Link : Click Here
निष्कर्ष
यदि आपको यह लेख रोजगार के दृष्टिकोण से उपयोगी लगा, तो आप इस रोजगार लेख को अपने आस-पास के अन्य लोगों के साथ साझा करके उनकी सहायता कर सकते हैं।