MP Paramedical Recruitment 2025: एमपी में 752 पैरामेडिकल पदों पर भर्ती, एमपी में 752 पैरामेडिकल पदों पर भर्ती, आवेदन 28 जुलाई से शुरू

MP Paramedical Recruitment 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने राज्य में बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। ग्रुप-5 संयुक्त भर्ती परीक्षा (CRE) 2025 के तहत कुल 752 पैरामेडिकल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2025 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर 2025 को किया जाएगा।

MP Paramedical Recruitment 2025 भर्ती का विवरण

इस भर्ती के अंतर्गत कई पैरामेडिकल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। विभिन्न पदों पर रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

  • फिजियोथेरेपिस्ट : 41 पद
  • काउंसलर : 10 पद
  • फार्मासिस्ट : 313 पद
  • नेत्र सहायक (Optometry Assistant) : 100 पद
  • ओटी टेक्नीशियन (OT Technician) : 288 पद

इस प्रकार कुल 752 पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा।

MP Paramedical Recruitment 2025 शैक्षणिक योग्यता

MP Paramedical Recruitment 2025 इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र से डिप्लोमा या डिग्री होना अनिवार्य है। इनमें फार्मेसी, ओटी टेक्नोलॉजी, फिजियोथेरेपी, ऑप्टोमेट्री और अन्य पैरामेडिकल विषय शामिल हैं।

यह सुनिश्चित किया गया है कि केवल उन्हीं उम्मीदवारों को मौका मिले जिनके पास संबंधित क्षेत्र की पेशेवर पढ़ाई और प्रशिक्षण है।

MP Paramedical Recruitment 2025 आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है ।
साथ ही, मध्य प्रदेश सरकार के आरक्षण नियमों के अनुसार एससी , एसटी , ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और अन्य आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी ।

MP Paramedical Recruitment 2025 आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए शुल्क श्रेणीवार निर्धारित किया गया है:

सामान्य वर्ग (जनरल) : ₹500

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांगजन तथा मध्य प्रदेश के मूल निवासी : ₹250

यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकेगा।

MP Paramedical Recruitment 2025 चयन प्रक्रिया

MPESB ने चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर जोर दिया है। भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों के आधार पर होगा:

लिखित परीक्षा (Written Exam)

मेरिट सूची (Merit Basis)

परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी और अंतिम चयन उसी के अनुसार होगा।

MP Paramedical Recruitment 2025 वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-9 के तहत वेतन प्रदान किया जाएगा । इसका दायरा ₹36,200 से ₹1,14,800 प्रतिमाह तय किया गया है । यह वेतनमान पैरामेडिकल क्षेत्र के पेशेवरों के लिए एक आकर्षक अवसर है, जिसमें भत्ते और अन्य सरकारी सुविधाएं भी शामिल होंगी ।

MP Paramedical Recruitment 2025 आवेदन की प्रक्रिया

  • उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज़ जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें।
  • निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन सब्मिट करने के बाद, फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।

MPESB की यह भर्ती मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में करियर बनाने का सुनहरा अवसर है । खासकर उन उम्मीदवारों के लिए यह मौका बेहद अहम है , जिन्होंने पैरामेडिकल क्षेत्र में पढ़ाई की है और स्थायी नौकरी की तलाश में हैं । उच्च वेतनमान और राज्य सरकार की सुविधाओं के साथ यह भर्ती उम्मीदवारों को आकर्षक करियर प्रदान कर सकती है ।

महत्वपूर्ण लिंक

All Jobs Update Link : Click Here
Official Website Link : Click Here

निष्कर्ष

यदि आपको यह लेख रोजगार के दृष्टिकोण से उपयोगी लगा, तो आप इस रोजगार लेख को अपने आस-पास के अन्य लोगों के साथ साझा करके उनकी सहायता कर सकते हैं।

Scroll to Top