PM Modi AC Yojana 2025: क्या सरकार दे रही है मुफ्त में 5-स्टार एसी? जानिए सच्चाई

PM Modi AC Yojana 2025: हाल ही में सोशल मीडिया और इंटरनेट पर एक स्कीम को लेकर भारी चर्चा हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ‘पीएम मोदी एसी योजना 2025’ के तहत लोगों को मुफ्त में 5-स्टार रेटिंग वाले एयर कंडीशनर (AC) उपलब्ध करा रही है। कुछ वायरल मैसेजों में यह भी बताया गया कि इस योजना के तहत 1.5 करोड़ फ्री एसी पहले ही तैयार कर लिए गए हैं। लेकिन क्या वाकई सरकार ऐसी कोई योजना चला रही है?

इस सवाल का जवाब खुद सरकार ने दे दिया है। सरकार की तरफ से साफ तौर पर कहा गया है कि ‘पीएम मोदी एसी योजना 2025’ पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक है। आइए जानते हैं पूरी खबर और इस वायरल दावे की सच्चाई।

PM Modi AC Yojana 2025 PIB ने किया दावा खारिज

सरकार के अधिकृत फैक्ट-चेक प्लेटफॉर्म PIB Fact Check ने इस वायरल मैसेज को फर्जी करार दिया है। PIB ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार की तरफ से मुफ्त 5-स्टार एसी देने की कोई भी योजना नहीं चलाई जा रही है। ना ही केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने इस तरह की कोई स्कीम लॉन्च की है।

PIB ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि, “सोशल मीडिया पर फैल रहा यह दावा कि सरकार मुफ्त 5-स्टार एसी बांट रही है, पूरी तरह से झूठा और भ्रामक है। कृपया इस तरह के किसी भी लिंक या वेबसाइट पर भरोसा ना करें और अपनी निजी जानकारी साझा ना करें।”

PM Modi AC Yojana 2025 सरकार की असली योजनाएं क्या हैं?

हालांकि सरकार द्वारा ऊर्जा संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं में शामिल हैं:

पीएम सूर्य घर योजना – जिसके तहत सोलर पैनल लगवाकर लोग अपना बिजली बिल शून्य कर सकते हैं।

पीएम कुसुम योजना – जो किसानों को सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई पंप उपलब्ध कराती है।

लेकिन इन योजनाओं का एयर कंडीशनर से कोई संबंध नहीं है। फ्री एसी देने जैसी कोई योजना फिलहाल केंद्र सरकार के एजेंडे में नहीं है।

PM Modi AC Yojana 2025 दिल्ली में जरूर है एक एसी डिस्काउंट स्कीम

हालांकि दिल्ली में रहने वाले कुछ लोगों को एयर कंडीशनर पर छूट का लाभ मिल सकता है, लेकिन वह भी केंद्र सरकार की योजना नहीं है। यह योजना BSES Delhi द्वारा चलाई जा रही है, जो राजधानी के सेंट्रल और ईस्ट दिल्ली क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए है।

PM Modi AC Yojana 2025 इस योजना के तहत:

  • पुराना AC देकर नए 5-स्टार एसी पर 50% से 66% तक की छूट पाई जा सकती है।
  • केवल BSES के ग्राहक ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  • स्कीम में शामिल कंपनियों के एसी ही खरीदने की अनुमति है, जैसे: हैवल्स, गोदरेज, एलजी, ब्लू स्टार, वोल्टास और ओ जनरल।
  • पुराना AC कम से कम 3-स्टार का होना चाहिए, तभी अधिकतम छूट मिलेगी।
  • यह स्कीम केंद्र सरकार की नहीं, बल्कि स्थानीय बिजली वितरण कंपनी की है और सीमित क्षेत्र के लिए लागू है।

‘पीएम मोदी एसी योजना 2025’ नाम की कोई योजना सरकार द्वारा नहीं चलाई जा रही है। यह सिर्फ एक फेक न्यूज है, जो सोशल मीडिया के जरिए फैल रही है। सरकार की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि ऐसी किसी स्कीम की कोई पुष्टि नहीं है। अतः इस तरह के झूठे दावों से सतर्क रहें और केवल प्रमाणिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

महत्वपूर्ण लिंक

All Jobs Update Link : Click Here
Official Website Link : Click Here

निष्कर्ष

यदि आपको यह लेख रोजगार के दृष्टिकोण से उपयोगी लगा, तो आप इस रोजगार लेख को अपने आस-पास के अन्य लोगों के साथ साझा करके उनकी सहायता कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top